उत्तराखंड के दो दुकानों में लगी आग,कोई हताहत नहीं

हल्द्वानी । उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रविवार को दो दुकानों में अचानक आग लग गई।सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे दमकल विभाग के दो वाहनों ने आग को काबू में किया।

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार नगर के रेलवे बाजार इलाके में स्थित दो दुकानों में पूर्वाह्न लगभग साढ़े ग्यारह बजे आग लग गई।आग लगने से गद्दे की दुकान स्वामी और बगल में स्थित टीवी शोरूम ‘कुमाऊँ रेडियोज’ को खासा नुकसान पहुँचा।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही दमकल विभाग की दो गाड़यिां मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटा तक चली कार्रवाई आग को काबू में कर लिया।कार्यवाही के दौरान विद्युत विभाग ने एहतियातन सर्विस पोल से दोनों ही प्रतिष्ठानों का कनेक्शन भी विच्छेदित कर दिया।

फिलहाल आग लगने के कारण का ज्ञात नहीं हो पाया है। समाचार लिखे जाने तक दमकल विभाग की कार्रवाई जारी है। सम्पूर्ण घटनाक्रम के दौरान मौके पर बनभूलपुरा थाना पुलिस सहित पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात) जगदीश चन्द्र उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.