After Header-1

महिला दिवस का आयोजन 1 से 8 मार्च तक

1  से 6 मार्च तक  जनपद एवं विकास खंड स्तर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

देहरादून । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेश में भी इसका आयोजन भव्य स्तर किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरि चंद्र सेमवाल के मुताबिक इस बार महिला सशक्तिकरण और गृह विभाग   संयुक्त रूप महिला दिवस का आयोजन कर रहा है।

यह पूरा प्रोग्राम 1 मार्च से 8 मार्च तक  चलेगा जिसमें कई तरह के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन भी किए गए हैं। राज्य स्तरीय इस प्रोग्राम का  शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा आगामी 2 मार्च को किया जाएगा। जिसमें महिलाओं के लिए ई पेपर का अनावरण,किशोरियों  की आत्मरक्षा संबंधी प्रशिक्षण एवं मूवी का लोकार्पण और विभिन्न  जनपदों में  सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट  कार्य करने वाले सरकारी तथा गैर सरकारी महिला एवं पुरुषों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।

इसके अलावा 1  से 6 मार्च तक  जनपद एवं विकास खंड स्तर पर जिला प्रशासन,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास ,स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग,श्रम विभाग तथा परिवहन विभागों के साथ मिलकर आपसी समन्वय के जरिए कार्यक्रम किए जाएंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.