बाई बैंक गारंटी विंडो की मांग

देहरादून ।पूर्व मंडी अध्यक्ष विपुल जैन ने सगंध पौधा केंद्र सेला कुई (ज़िला देहरादून में उत्तराखंड सरकार का प्रमुख जड़ी बूटी केंद्र )को किसानों की आय सुरक्षित करने के लिए अन्य राज्यों की तर्ज़ पर बाइ बैक गारेंटी विंडो (buy back guarantee window )की सुविधा सुनिश्चित किए जाने की माँग कृषि /बाग़वानी सचिव उत्तराखंड से की है ।

विपुल जैन ने कृषि सचिव से माँग की ,की पूर्व में ज़िले के किसानों को सगंध केंद्र द्वारा स्टीविया पौध निर्धारित कंपनी द्वारा दिलवाई गई थी परंतु जिस कंपनी द्वारा किसानों को ख़रीद करवाई गई उसने ना तो उपज का सही दाम दिया ,ना ही फसल का इंस्पेक्शन नेशनल हार्टिकल्चर बोर्ड टीम द्वारा समय पर करवाया।

साथ साथ किसानों द्वारा लेमन ग्रास लगाने पर लेमनग्रास तेल का तय दाम ना मिलने से किसानों को क़रज़े की गंभीर देनदारियाँ चुकाने के कारण ज़मीन बेचने को (लांघा , प्रतीतपुर ,धर्मावाला आदि गाँव में )मजबूर होना पड़ा ।किसानों को खड़ी फसल कुछ वर्ष पूर्व जलानी पड़ी ।भविष्य में दालचीनी आदि आदि अन्य औषधि एवं जड़ी बूटी की पौध किसानों को उसके उपज की निर्धारित ख़रीद दर तय करने के उपरांत ही दी जाएँ जिससे प्रदेश के किसान को उपज को बेचने को दर दर ना भटकना पड़े ।

जिस तरह उद्योग नीति उद्यमी के हित में बनायी जाती है उसी तर्ज़ पर कृषकों की उपज नीति भी उत्तराखंड के किसानों के हित में बनायें जाने की माँग पूर्व मंडी अध्यक्ष ने सचिव उत्तराखंड से की है ।केंद्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत रिवाल्विंग फण्ड की निरंतर व्यवस्था रहने से उत्तराखंड राज्य के किसानों की आय में निश्चित ही वृद्धि हो सकेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.