After Header-1

33 पर्वतारोहियों को बचाया गया

कोलंबो।  श्रीलंका की पुलिस ने 33 युवकों को बचाया जो भारी बारिश और कोहरे के कारण 155 वर्ग किलोमीटर के नक्कल्स पर्वत श्रृंखला में लापता हो गये थे। पुलिस को उनके लापता होने की सूचना मिलने के बाद, पुलिस अधिकारियों, वन संरक्षण अधिकारियों और सेना के अधिकारियों की एक टीम ने रविवार शाम को बचाव अभियान शुरू किया। पर्वतारोही सभी एक लंबी पैदल यात्रा टीम के सदस्य हैं।

श्रीलंका के मध्य में स्थित नक्कल्स पर्वत श्रृंखला में 1,900 मीटर और 900 मीटर के बीच की ऊंचाई वाली 34 चोटियां हैं और यह हाइकर्स (पर्वतारोहियों) के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य भी है। हर साल यहा प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण पर्वतारोहियों के समूह खो जाते हैं। बचाव के लिए पुलिस को पूरीतरह सतर्क रह कर निगरानी करनी पड़ती है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.