After Header-1

अमिताभ ठाकुर दिलायेंगे खुशी को इंसाफ

कानपुर । पुलिस अधिकारी से राजनेता बने अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि वह कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे को इंसाफ दिलाने में हरसंभव मदद करेंगे। पूर्व आईपीएस अधिकारी खुशी दुबे से मिलने उसके पनकी के रतनपुर स्थित घर पहुंचे।

उन्होंने घटना वाली रात से लेकर जेल से बाहर आने तक की पूरी जानकारी ली। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अधिकार सेना की ओर से खुशी दुबे को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।  ठाकुर ने कहा कि खुशी दुबे से मुलाकात करने के बाद प्रतीत होता है कि पुलिस ने उसे गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखा, जो पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर ही सवाल खड़े करता हैं। 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.