पटवारी परीक्षा में अनुपस्थित रहे 54,480 अभ्यर्थी

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की ओर से रविवार को आयोजित पटवारी/लेखपाल परीक्षा दोहरी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य शान्ति पूर्वक आयोजित हो गई। अभी तक किसी भी स्थान से किसी अभ्यर्थी से कोई नकल संबंधी सामग्री बरामद होने की सूचना नहीं है।

जबकि इस बार कुल 54,480 अभ्यर्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं, जो अपने आप में प्रश्नचिह्न है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज हुई पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए कुल प्रतियोगियों की संख्या एक लाख अठावन हजार दो सौ दस (158210) के सापेक्ष महज एक लाख, तीन हजार, सात सौ तीस (103730) प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि कुल चौबान हजार, चार सौ अस्सी (54,480) परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इस प्रकार मात्र 65.6 प्रतिशत प्रतियोगियों ने ही यह परीक्षा दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.