After Header-1

गृहस्वामी गए बेटी का निकाह कराने, चोरों ने खंगाल दिया बंद घर

नैनीताल। जिला मुख्यालय में बीती रात्रि एक चोरी की घटना हुई है। जिस घर में चोरी हुई है, वह करीब एक माह से बंद पड़ा था। घटना पिछले करीब एक माह के भीतर किसी दिन हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्रांतर्गत चार्ट कॉलेज क्षेत्र निवासी अमीर अहमद अपनी बेटी का निकाह कराने के लिए बीते माह 7 जनवरी को रामपुर गए हुए थे। इधर बुधवार शाम जब उनका बेटा घर लौटा तो घर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए थे।

बताया गया है कि घर में अलमारी में रखी नकदी और जेवरात भी गायब थे, और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। नगर कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है।

मौका मुआयना किया गया है। मामले में अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी की धाराओं में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर और सुरागकसी कर घटना के खुलासे का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि चोर बाथरूम की खिडक़ी तोडक़र घर के अंदर घुसे और घर के अंदर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.