सरकार का भ्रष्टाचार युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है : राहुल गांधी

देहरादून। देहरादून के गांधी पार्क में प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज की कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कड़ी निंदा की है। राहुल ने ट्वीट करके लिखा है कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है।
कांग्रेस नेता ने लिखा है कि पेपर लीक होने से त्रस्त युवा जब अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने बैठे, तो उन पर भाजपा सरकार बर्बरता से लाठीचार्ज करवा रही है। भारत जोड़ो यात्रा में उन्होंने युवाओं की चिंता सुनी है और वे सरकार को बार-बार आगाह कर रहे हैं कि देश के युवाओं पर बेरोजगारी का गहरा संकट है। राहुल ने कहा है कि विद्यार्थियों से उनका अनुरोध है वो सत्य को आधार बना कर प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखें। सरकार भी जिम्मेदारी से कदम उठाए और क्रूरता छोड़ कर उनकी मांगों को सुने।

Leave A Reply

Your email address will not be published.