After Header-1

टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग : हार्दिक पांड्या पहुंचे नंबर दो पर 

दुबई। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के विरुद्ध तीसरे टी20 में अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर टी20 ऑलराउंडर  रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गये हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी की गयी रैंकिंग के अनुसार पांड्या करियर की सर्वश्रेष्ठ 250 रेंटिंग के साथ दूसरे नंबर के ऑलराउंडर बन गये हैं।

उन्होंने अफगानिस्तान के दिग्गज हरफनमौला मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ दिया है और शीर्ष ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (252) से सिर्फ दो पॉइंट पीछे हैं। पांड्या ने तीसरे टी20 में बल्ले से 30 (17) रन का योगदान दिया, जबकि अपने चार ओवर में उन्होंने सिर्फ 16 रन देकर चार विकेट लिये थे।

शुभमन गिल (126 नाबाद) के विस्फोटक शतक और पांड्या के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारत 168 रन की ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सका था। अपने शतक के दम पर गिल ने भी

168 पायदान की विशाल छलांग लगाकर टी20 बल्लेबाजों की सूची में 30वां स्थान हासिल कर लिया, जबकि सूर्यकुमार यादव इस सूची के शीर्ष पर मौजूद हैं। वामहस्त तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह गेंदबाजों की सूची में आठ पायदान की छलांग लगाकर 13वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.