After Header-1

बेटियों के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल

300×250 ADS-1

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार बेटियों की शिक्षा के लिए बड़ी योजना ला रही है। अगर किसी निजी स्कूल में दो बहनों पढ़ती हैं तो एक की फीस योगी सरकार भरेगी। यानी की एक बेटी पढ़ाई फ्री में होगी. योगी सरकार अपने अगले बजट में इसके लिए प्रावधान लाने की तैयारी कर रही है।इस योजना के तहत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की छात्राएं लाभान्वित होंगी।

दरअसल, कुछ समय पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर प्रदेश के किसी भी प्राइवेट स्कूल में दो सगी बहनें पढ़ रही हैं तो स्कूल प्रसाशन से एक बेटी की फीस माफ करनी चाहिए. अगर प्राइवेट स्कूल ऐसा करने सक्षम नहीं हैं तो सरकार उसका खर्च वहन करेगी।

300×600 ADS-2

अब सीएम की इस महत्वाकांक्षी योजना को अमली जामा पहनाने की शुरुआत कर दी गई है।शिक्षा विभाग की तरफ से अगले बजट में इसके लिए धनराशि की व्यवस्था का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेज दिया गया है. सरकार की तरफ से मंजूरी मिलते ही इस योजना को लागू कर दिया जाएगा. इस योजनाके लागू होते ही अभिभावकों को भारी भरकम फीस से निजात मिलेगी।

इसके अलावा योगी सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन को लेकर भी उत्सुक दिख रही है. जल्द ही प्रदेश में स्मार्ट शिक्षा व्यवस्था लागू होगी. इसके तहत जूनियर और माध्यमिक के छात्रों को स्मार्ट क्लास के तहत एजुकेशन दी जाएगी। इसके लिए स्कूलों में टेबलेट की व्यवस्था भी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.