दिल्ली : कांग्रेस ने की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में  देशभर में चलने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत कर दी। कांग्रेस इस अभियान के जरिए पार्टी नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश तथा केंद्र सरकार की विफलताओं को देश के घर घर पहुंचाएगी। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान देशभर में 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
चौधरी ने अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों को केंद्र में मोदी सरकार और दिल्ली में केजरीवाल सरकार की अक्षमता, जन-विरोधी नीतियाँ, विभाजनकारी और विनाशकारी राजनीति जिस वजह से गंभीर बेरोजगारी, महंगाई, वित्तीय संकट और आर्थिक बबार्दी जैसे मुद्दों को लोगों के सामने रखेनंगे।
उनका कहना था कि अभियान दिल्ली में 13,000 से अधिक बूथों चलेगा और सभी ब्लॉकों और जिलों में चलेगा और इसका समापन प्रदेश स्तर पर भव्य जन सम्पर्क कार्यक्रम में किया जाएगा। इस बीच प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ नरेश कुमार ने मुंडका विधानसभा में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ जिसमे डॉ कुलदीप राणा, डॉ जीत यादव, पिंटू , आदि ने हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.