अनियंत्रित वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, एक घायल

देहरादून। उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग में फायर सर्विस स्टेशन के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। एसआरडीएफ ने मौके से दो शव बरामद किए हैं, जबकि एक व्यक्ति को घायल दशा में अस्पताल भेजा है।

एसडीआरएफ प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने गुरुवार को बताया कि देर रात्रि रतूड़ा फायर सर्विस स्टेशन के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। इस पर बल की टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पहुंची।

जहां पता चला कि एक टाटा सूमो वाहन संख्या यूके07टीबी2547 घोलतीर से रतूड़ा के तरफ आते समय फायर स्टेशन के पास पुलिया पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80-90 मीटर गहरी खाई में गिर गया। उक्त वाहन में 03 लोग सवार थे।

जिसमे एक घायल को स्थानीय लोगो द्वारा निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि दो अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शव वाहन में ही फंसे हुए थे। श्रीमती नेगी ने बताया कि एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए कटर के सहायता से वाहन के कई हिस्सों को काटते हुये व क्रेन के मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

उन्होंने बताया कि अंकित पुत्र रघु लाल, 26 वर्ष और वासुदेव पुत्र शोभाराम, 25 वर्ष की मृत्यु हो चुकी है, जबकि राहुल, पुत्र स्व0 विजय लाल घायल हुआ। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी रतूड़ा के निवासी थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.