After Header-1

कोश्यारी का इस्तीफा जल्द

300×250 ADS-1

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने ये इच्छा जाहिर कर दी गई है। राजभवन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि राज्यपाल कोश्यारी ने अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य इत्मीनान की गतिविधियों में बिताने की इच्छा व्यक्त की है।

300×600 ADS-2

राज्यपाल कोश्यारी ने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री की हाल की मुंबई यात्रा के दौरानए मैंने उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने और अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य गतिविधियों में बिताने की अपनी इच्छा से अवगत कराया है।

कोश्यारी ने कहा, मुझे हमेशा माननीय प्रधानमंत्री से प्यार और स्नेह मिला है और मुझे इस संबंध में भी ऐसा ही मिलने की उम्मीद है। महाराष्ट्र जैसे महान राज्य. संतों व समाज सुधारकों और बहादुर सेनानियों की भूमि के राज्य सेवक या राज्यपाल के रूप में सेवा करना मेरे लिए पूर्ण सम्मान और सौभाग्य की बात थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.