After Header-1

मास्को की एक और फ्लाइट में बम की धमकी

पणजी। ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद शनिवार को गोवा जाने वाली अजूर एयर मॉस्को की एक फ्लाइट को उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया। दक्षिण गोवा में डाबोलिम हवाईअड्डे के निदेशक एस.वी.टी. धनमजय राव ने कहा कि विमान को तटीय राज्य में सुबह 4.38 बजे उतरना था।

राव ने बताया, हमें बम की धमकी का एक ईमेल मिला और हमने जल्द ही एयरलाइंस से संपर्क किया और फिर विमान को उज्बेकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया और वहां उतारा गया।

हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि स्थानीय पुलिस को भी बम की धमकी वाले मेल के बारे में सूचित किया गया था।घटना के मद्देनजर डाबोलिम हवाईअड्डे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

इसके पहले 9 जनवरी को मॉस्को-गोवा अजूर एयर फ्लाइट को बम की धमकी मिली थी और गुजरात के जामनगर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई थी।जांच के बाद अगले दिन विमान गोवा में उतरा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.