After Header-1

बेनतीजा रही अनुराग ठाकुर के साथ पहलवानों की वार्ता

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ कुश्ती खिलाड़ियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। खिलाड़ियों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की है।

इस बीच देर रात प्रदर्शनकारी पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और अपनी शिकायतों को लेकर बातचीत की। खेल मंत्री के साथ रात 10 बजे शुरू हुई बैठक देर रात पौने दो बजे तक चली जिसमे शुक्रवार को मंत्री के साथ फिर बैठक होगी, इसी बीच पहलवानों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहेगा।

महिला पहलवानों ने आरोप लगाया है कि 5-6 महिला पहलवानों के साथ सांसद ब्रजभूषण सिंह ने यौन शोषण किया है जिनके खिलाफ ज़रुरत पड़ी तो पुलिस में भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और सांसद को जेल भिजवाया जायेगा। वहीं, सूत्रों की मानें तो खेल मंत्रालय की ओर से बृजभूषण सिंह को 24 घंटे में महासंघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को कहा गया है लेकिन बृजभूषण ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है।

दरअसल, यह पूरा मामला बीते दिन 18 जनवरी को तब गर्माया जब महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न और उन्हें परेशान करने का आरोप भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और गोंडा से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगा। इस आरोप को लेकर देश के दिग्गज पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शरू कर दिया, जो आज गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

खिलाड़ियों की स्पष्ट मांग है कि वर्तमान अध्यक्ष को पद से हटाया जाए और किसी खिलाड़ी को ही महासंघ का अध्यक्ष बनाया जाए। वहीं, महासंघ के कामकाज पर भी सवाल उठाए गए हैं।
पहलवानों का कहना है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती वो धरने पर बैठेंगे और किसी भी इवेंट में कोई एथलीट हिस्सा नहीं लेगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.