आग से दहशत

देहरादून। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनभूलपुरा में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई ।आग से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिस ने आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है । गनीमत यह रही कि आग लगने से किसी भी तरह से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.