असुरक्षित होटलों को तोड़ने का काम शुरु

देहरादून।  भूधंसाव की जद में आये जोशीमठ में खतरा बने दो असुरक्षित होटलों को तोडने का कार्य गुरुवार को शुरु हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने असुरक्षित घोषित किए गए होटल मलारी इन के ऊपरी फ्लोर के टिन छत को उखाड़ने और पानी की टंकी को हटाने का कार्य शुरू कर दिया।

प्रशासन ने होटल मलारी इन और उससे लगे होटल माउंटव्यू को असुरक्षित करार देकर उन्हें हटाने का निर्णय लिया था। इन होटलों के निचले हिस्से में बने मकानों को भी असुरक्षित घोषित कर वहां के निवासियों को अस्थाई राहत शिविरों में रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.