सपा सोशल मीडिया सेल के कॉर्डिनेटर मनीष रिहा

लखनऊ। सपा सोशल मीडिया सेल के कॉर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल की रिहाई सोमवार हो गई है। उन्होंने जमानत पर रिहा किया गया है।  गौरतलब हैकि मनीष के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मनीष पिछले कुछ महीनों से ट्वीट्स में पत्रकारों और कई सम्मानित राजनेताओं पर अभद्र टिप्पणी करते रहे थे।

बहरहाल, 24 घंटे के भीतर सपा सोशल मीडिया सेल कोऑर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल को जमानत मिल चुकी है और उन्हें रिहा कर दिया गया है। मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच तकरार काफी बढ़ गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.