After Header-1

हिमालयी क्षेत्रों में प्रकृति नाराज, बर्फबारी न होने से पर्यटन व्यवसाय चौपट

रुद्रप्रयाग। हिमालयी क्षेत्रों से इस बार प्रकृति नाराज हो गई है। इन दिनों हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होती थी, लेकिन कही भी बर्फ नहीं गिर रही है। रुद्रप्रयाग जनपद के भीतर केदारनाथ से लेकर तुंगनाथ तक कही भी बर्फ नहीं है और बर्फबारी न होने के कारण यहां का पर्यटन व्यवसाय भी खासा प्रभावित हो गया है।

बर्फबारी न होने का सबसे बुरा असर पर्यटन व्यवसाय पर पड़ रहा है। इसके अलावा हिमालयी बुग्याल भी बर्फ के बिना रूखे-सूखे हो गये हैं। हिमालयी क्षेत्र और बुग्याल इन दिनों बर्फ से ढक़े रहते थे और बेहद खूबसूरत नजर आते थे।

बर्फबारी होने के बाद देश-विदेश के पर्यटक भी भारी संख्या में यहां पहुंचते थे और पर्यटकों के पहुंचने से यहां के लोगों को रोजगार मिलता था, लेकिन बर्फबारी न होने के कारण पर्यटक भी यहां नहीं पहुंच पा रहे हैं। हालांकि केदारघाटी में मौसम एक बार फिर से खराब हो गया है और सम्पूर्ण केदारघाटी शीतलहर की चपेट में आ गयी है।

उम्मीद है कि मौसम इसी प्रकार बना रहा तो केदारघाटी के हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। इधर, केदारघाटी के निचले क्षेत्रों में मौसम के अनुकूल बारिश न होने से काश्तकारों की गेहूं, जौ, मटर, सरसों की फसल चौपट होने की कगार पर हैं और काश्तकारों को भविष्य की चिंता सताने लगी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.