After Header-1

15 जनवरी तक सरकार ने बंद किया स्कूल

300×250 ADS-1

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग के डीजी एजुकेशन बंशीधर तिवारी ने 15 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। राज्य के महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा, वंशीधर तिवारी की ओर अपर निदेशक आर.के. उनियाल द्वारा यह आदेश निर्गत किया गया है। इसके अनुसार, अत्यधिक ठण्ड/कोहरे के कारण प्रदेश में संचालित समस्त शासकीय/ अशासकीय सहायता प्राप्त, पब्लिक स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। फलस्वरूप समस्त विद्यालयों में 15 जनवरी, 2023 तक अवकाश रहेगा। उक्त आदेश का समस्त संस्थानों द्वारा कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जायेगा। इस आदेश के परिपालन के लिए राज्य के समस्त जिलाधिकारियों को इसकी प्रति भेजी गई हैं।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.