After Header-1

मनीष जगन अग्रवाल गिरफ्तार, मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

लखनऊ । पुलिस ने सपा के एक पदाधिकारी मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी के विरोध में सपा में माहौल गर्मा गया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस महानिदेशक कार्यालय पहुंचे और बाद में वह अग्रवाल से मिलने जेल पहुंच गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सपा मीडिया सेल के ट्विटर से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी किये जाने की शिकायत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा की एक पदाधिकारी ऋचा राजपूत ने पिछले दिनो की थी। इससे पहले भी श्री अग्रवाल के खिलाफ गोमतीनगर थाने में भी भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी से ट्विटर पर अभद्र टिप्पणी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और इसी सिलसिले में उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
अग्रवाल की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये वहीं पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव डीजीपी मुख्यालय पहुंच गये हालांकि उन्हे वहां कोई जिम्मेदारी अधिकारी नहीं मिला जिसके बाद वह लखनऊ जेल के लिये रवाना हो गये। सपा प्रमुख की गतिविधियों की जानकारी खुद पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिये साझा की।
सपा ने ट्वीट किया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पहुंचे। मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं। बाद में एक अन्य ट्वीट में कहा गया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल से मिलने लखनऊ जेल पहुंचे।
सूत्रों ने बताया कि मनीष अग्रवाल सपा आईटी सेल की प्रमुख की भूमिका निभा रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भाजपा नेताओं के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल हुआ।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.