तीरथ ने जाना हाल , दिया मदद का भरोसा

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने जोशीमठ आपदा क्षेत्र में पहुंचकर पीड़ितों से मिले।

साथ ही उन्होंने ग्राम, नरसिंह मंदिर मुहल्ला, सिंहधार, गांधीनगर, आपदा ग्रस्त मोहल्लो में निरीक्षण कर प्रभावित लोगों से मिले। रावत ने पीड़ितों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार पल पल हर घटनाक्रम नजर बनाए हैं और समीक्षा कर रही है। राज्य सरकार हर प्रभावी कदम पीड़ितों के हित में उठा रही है।

आपदा ग्रस्त क्षेत्र में जाकर अब तक हुए नुकसान स्थलीय निरीक्षण किया। सरकार द्वारा जोशीमठ संकट पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

सबसे पहले लोगो को रेड अलर्ट घोषित हुए क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों पर भेज कर जान माल बचाना है सरकार, शासन,प्रशासन लगातार आपदा क्षेत्र में डटी हुई है। उन्होंने प्रभावितों को हर सम्भव मदद एवं सुरक्षा का भरोशा एवं आश्वासन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.