एक्शन में ॠतु खंडूड़ी, सिंघल पर गिरी गाज

देहरादून। विधानसभा अध्‍यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सिंघल को पदावनत करने के आदेश दिए हैं। सिंघल पर विधानसभा में 32 पदों की सीधी भर्ती के लिए विवादित एजेंसी का चयन करने और तीन दिन में उसे 59 लाख रुपये का भुगतान करने का आरोप भी है। बैकडोर भर्ती में विधानसभा सचिवालय के 228 कर्मचारी बर्खास्‍त कर दिए गए थे।

बता दें कि उप सचिव शोध से सचिव विधानसभा बने सिंघल को पांच साल में तीन पदोन्नति दी गई थीं। इसके लिए नियमों के विपरीत उनका कैडर भी बदला गया। इसे लेकर विपक्ष ने अंगुली उठाई थी। विधानसभा के भर्ती प्रकरण की जांच के दायरे में मुकेश सिंघल भी हैं।

विधानसभा में मुकेश सिंघल की नियुक्ति शोध अधिकारी के पद पर हुई थी। बाद में उन्हें वरिष्ठ शोध अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया था। इसके बाद सिंघल को उप सचिव शोध बनाया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.