मास्क हुआ जरूरी, वंशीधर तिवारी ने जारी किया आदेश

देहरादून। कोरोना महामारी को लेकर शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने एक आदेश जारी किया हैं। राज्य के सभी स्कूलों में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग का भी पालन करने को कहा गया है।

सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल में हर कर्मचारी, शिक्षक व बच्चों को मास्क पहनकरआना होगा। बिना मास्क के किसी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जितना हो सके सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करवा जाए। आदेश में ये भी कहा गया है कि कोविड को लेकर फिर से स्कूलों में जागरुकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाए जाएं। ताकि कोविड के आने वाले खतरे को पहले ही टाला जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.