पीएम मोदी की मां अस्पताल में भर्ती, मोदी ने जान हाल

नयी दिल्ली। पीएम मोदी की मां हीराबेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हीराबेन को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मां के स्वास्थ्य के बारे में पता चलने के बाद पीएम मोदी उनसे मिलने के लिए अहमदाबाद पहुंचे और मुलाकात की।

पीएम मोदी की मां का स्वास्थ्य खराब होने की खबर सामने आने के बाद देश के लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इनमें राजनीति जगत के लोग भी शामिल थे। कांग्रेस नेताओं से लेकर बीजेपी और अन्य दलों ने नेताओं ने मां हीराबेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.