After Header-1

 पुलिस ने भाई की हत्या करने वाले दोनों सगे भाई को किया गिरफ्तार

300×250 ADS-1

नैनीताल । उत्तराखंड के बागेश्वर में पुलिस ने चचेरे भाइयों पर चाकू से हमला कर एक को मौत के घाट उतारने वाले दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा के अनुसार कपकोट तहसील के नौकुड़ी गांव में रविवार रात को सार्वजनिक पूजा समारोह चल रहा था।

इसी दौरान चचेरे भाइयों चंचल सिंह, महेश सिंह व शंकर सिंह, खुशाल सिंह में विवाद हो गया। विवाद हिसंक वारदात में तब्दील हो गयी। इसी दौरान चंचल सिंह व महेश सिंह ने अपने चचेरे भाइयों शंकर सिंह व खुशाल सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। शंकर सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि खुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से गांव में हड़कंम मच गया। आरोपी मौके से फरार हो गये। ग्रामीणों ने तत्काल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी।

300×600 ADS-2

वर्मा ने बताया कि कपकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही गंभीर रूप से घायल खुशाल सिंह को अस्पताल ले जाया गया। खुशाल सिंह की पत्नी सरूली देवी की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अभियोग पंजीकृत कर लिया और देर रात को दोनों हमलावरों चंचल सिंह व महेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका अपने चचेरे भाइयों के साथ पैसों के लेन देन को लेकर पिछले एक साल से आपसी रंजिश चली आ रही थी। घटना के दिन भी दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद वह छिप गये और जब उन्हें पता चला कि शंकर की मौत हो गयी तो वह फरार होने की फिराक में थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.