ऋषिकेश श्री भरत मंदिर में श्री भागवत ज्ञान कथा का सातवां दिन

पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक तथा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया

ऋषिकेश ।श्री भरत मंदिर ऋषिकेश में बर्ह्मलीन महंत अशोक प्रपन्नाचार्य जी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के आज सातवें दिन मंगलवार को व्यास पीठ से डा.कमलदास वेदांती ने भगवान कृष्ण के ब्रजमंडल मथुरा से द्वारिका जाने का प्रसंग का वर्णन किया।


गोपियों का विरह तथा उद्धव के भगवान कृष्ण का संदेश लेकर ब्रज आते है गोपियां उनको कहती है कि वह भगवान कृष्ण से अलौकिक प्रेम करते है।राधा -कृष्ण प्रेम लीलाओं का भजन में श्रद्धालु भावविभोर हो गये। भगवान कृष्ण की रासलीलाओं का भी वर्णन किया।
बताया कि इस तरह महर्षि शुकदेव राजा परीक्षित को वैराग्य ज्ञान के लिए भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का व्याख्यान करते हैं।
विगत रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित उनके साथ बड़ी संख्या में अतिथिगण कथा श्रवण को पहुंचे थे इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कथा श्रवण की व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भागवत कथा श्रवण को पहुंचे। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री/ पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक तथा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित कई संतगण भागवत कथा में पहुंचे।

अतिथिगणों के स्वागत में भरत मंदिर ट्रस्ट की ओर से महंत वत्सल प्रपन्न शर्मा ने तुलसी का पौधे भेंट किये गये। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री / पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल सहित संतों एवं विशिष्ट अतिथियों ने व्यास पीठ पर विराजमान डा. राम कमलदास वेदांती से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपन्न शर्मा, गंगा सभा अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, वरूण शर्मा, मधुसूदन शर्मा, रवि शर्मा सहित हजारों की संख्या में कथा श्रवण करने पहुंचे श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.