After Header-1

शहीदों में देवभूमि का लाल भी

देहरादून। सिक्किम हादसे में उत्तराखंड का लाल भी शहीद हो गया। कल सिक्किम में सेना  का ट्रक  पलटने  से 16 जवानो  की दर्दनाक मौत हो गयी थी जिसमे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी पय्यापौडी गांव के रविंद्र  थापा भी शहीद हो गए  है।

33  वर्षीय रविंद्र  सिंह थापा  के परिवार में पत्नी सहित एक 10 वर्ष का  बेटा और 3 साल की बेटी भी है।  उनका परिवार इस समय हल्द्वानी में रहता है।  उनके बड़े भाई भी सेना में है ।शाहदड़ के परिजनों को  ही  खबर मिलते ही कोहराम छा  गया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.