राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, देश में अंबानी और अडानी की है सरकार

नयी दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में एक बार फिर से राहुल गांधी ने केंद्र और नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि या नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं बल्कि अंबानी और अडानी की सरकार है। इसके साथ ही उन्होंने महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है।

अपने बयान में राहुल गांधी ने कहा कि मैंने हजारों युवाओं से बात की और उन्होंने बताया कि वह इंजीनियर, डॉक्टर, IAS बनना चाहते हैं। मैंने पूछा कि अब क्या कर रहे हो? तो वह बोलते हैं कि पकोड़े तल रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के पीछे एक लगाम लगी है। सरकार नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि अदानी-अंबानी की है। राहुल ने आगे कहा कि पिछले 7-8 साल में नरेंद्र मोदी जी ने हजारों करोड़ रुपए मुझे और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने में लगा दिए। उन्होंने कहा कि भारत के अन्य भागों में भाजपा कई जनसभाएं करना चाहती है, लेकिन जहां से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ गुजर रही है सिर्फ वहां कोविड है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस सोचने और जीने का तरीका है।

भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वो नफरत फैलाते हैं – हम मोहब्बत फैलाते हैं। वो हिंसा फैलाते हैं – हम अहिंसा फैलाते हैं। वो डरते हैं – हम नहीं डरते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ गिने-चुने लोग नफरत फैला रहे हैं, वे चाहते हैं कि किसानों, नौजवानों के दिल में डर पैदा हो। उन्होंने साफ कहा कि भारत जोड़ो यात्रा’ बेरोजगारी, महंगाई, डर और नफरत के खिलाफ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.