After Header-1

ईडी ने जब्त की पूर्व केंद्रीय मंत्री की 55 करोड़ की संपत्ति

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा की बेनामी कंपनी के नाम पर खरीदी गई 55 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी नेृ जारी एक बयान में कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा की बेनामी कंपनी के नाम पर खरीदी गई 55 करोड़ रुपये की 45 एकड़ जमीन को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है।

जांच एजेंसी के मुताबिक तमिलनाडु के कोयंबटूर में 45 एकड़ जमीन अस्थायी तौर पर कुर्क की गई है, जिसकी मौजूदा कीमत 100 करोड़ रुपये है।उल्लेखनीय है कि यूपीए-वन सरकार में वर्ष 2004 से 2007 की अवधि के दौरान ए राजा केंद्र में कैबिनेट मंत्री थे। ए. राजा ने इस दौरान कोयम्बटूर में एक बेनामी कंपनी के नाम पर 55 करोड़ रुपये की 45 एकड़ जमीन खरीदी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.