After Header-1

शराब से हुई मौत के बाद नीतीश कुमार ने कहा जो पीएगा, वह मरेगा

पटना। बिहार के सारण जिले में शराब पीने से 31 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  कहा कि जो पीएगा, वह तो मरेगा ही। यह तो स्पष्ट है। उन्होंने यहां तक कहा कि सभी लोगों के कहने पर ही शराबबंदी लागू की गई थी।

उन्होंने इसके लिए जन जागरूकता चलाने की अपील की है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो नकली शराब पीएगा, वह तो मरेगा ही, लोगों को खुद ही सचेत रहना होगा। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में शराबबंदी नहीं है, वहां भी जहरीली शराब पीने से मौत होती रहती है।

नीतीश कुमार ने कहा कि जब बिहार में शराबबंदी नहीं थी, तब भी लोग नकली शराब पीकर मर जाते थे। लोगों को सचेत रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है, तो कुछ न कुछ नकली बिकेगा, इसे पीकर लोगों की मौत हो गई। नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बुरी आदत है, इसे नहीं पीना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को साफ तौर पर कहा है कि गरीबों को न पकड़ें, जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें। शराबबंदी कानून से कई लोगों को फायदा हुआ है कई लोगों ने शराब छोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वाले तो हर जगह होंगे। कानून तो बना ही है, फिर भी गड़बड़ करने वाले लोग करते ही हैं।उल्लेखनीय है कि सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कथित रूप से जहरीली शराब पीने से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.