After Header-1

स्व. हरबंस कपूर के सम्मान में बने कोई द्वार या मार्ग : सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

देहरादून। सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मंगलवार को पूर्व भाजपा विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री हरबंस कपूर जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धाँजलि अर्पित की।

स्वर्गीय कपूर जी के जीवन के बारे में महानगर अध्यक्ष अग्रवाल जी ने बताया कि स्व० कपूर जी ने अपनी राजनीति की शूरूआत् 1989 में देहरादून निर्वाचन क्षेत्र से 10 वीं विधानसभा के सदस्य उत्तर प्रदेश के रूप में शामिल होकर करी, तत्पश्चात 11वीं 12वीं और 13वीं विधानसभा में भी वे शामिल हुए।

स्वर्गीय कपूर जी ने 2002 में नए राज्य उत्तराखंड के पहले चुनाव में भी अपनी जीत को बरकरार रखा और राज्य स्थापना के बाद भी सभी चुनावों में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। 2007 में, उन्हें सर्वसम्मति से उत्तराखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखण्ड सरकार के समक्ष मा. अध्यक्ष  सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा यह मांग रखी गई कि स्वर्गीय हरबंस कपूर जी के नाम पर किसी प्रमुख मार्ग का/चौराहे का या किसी प्रमुख संस्थान का नाम रखकर उनको सम्मान देना अति आवश्यक है।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा रखी गई मांग केे सापेक्ष सभा में उपस्थित मा० स्वास्थ्य मंत्री श्री धनसिंह रावत जी ने तत्काल घोषणा की कि प्रेमनगर में नव-निर्मित सरकारी अस्पताल का नामकरण स्वर्गीय हरबंस कपूर जी के नाम पर होगा।

कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत द्वारा घोषणा के पश्चात अध्यक्ष महानगर अग्रवाल ने कहा कि वास्तव में समस्त भाजपा परिवार की ओर से स्व. हरबंस कपूर  को ये सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्रद्धाँजलि सभा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धनसिंह रावत, प्रेमचंद अग्रवाल, प्रकाश सुमन ध्यानी, आदित्य कोठारी और भाजपा एवम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताऔं ने स्वर्गीय कपूर साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर सभी पदाधिकारियों ने स्वर्गीय  हरबंस कपूर के जीवन के बारे में क्रमश: अपने अपने विचार भी रखे।

इस दौरान् पूर्व राज्यमंत्री रविन्द्र कटारिया,विजेन्द्र थपलियाल, बब्लू बंशल, सुमित पाण्डे, संतोष कोठीयाल, रमेश काला,सुरज, आशीष शर्मा, रंजीत सेमवाल, पुनम् बुटोला ‘शर्मा’ राजेश बडोनी, अक्षत जैन, अभिषेक शर्मा, राजेश क्षेत्री, संजय सिहंल, समिधा गुरूंग, अंकित अग्रवाल, मीरा कठैत, राजेन्द्र कुकरेजा, मीनाक्षी मौर्या, अर्चना पुण्डीर, प्रवीन नेगी, विशाल शर्मा, मनोज जाटव, सत्यम् अरोड़ा, विजय गुप्ता संजय गुप्ता राघव धीमान, विनोद कुमार, विजय आदि वरिष्ठ समाजसेवी/भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.