After Header-1

नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो: करन माहरा

300×250 ADS-1

नौगांव। नौगांव कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा एवं सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित का यमुना घाटी आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्य चौराहा में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के साथ एक हो जाएं।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद आज उत्तराखंड में विकास का पहिया जाम हो चुका है।
उन्होंने सडक़, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर भाजपा सरकार को जमकर कोसा। कहा कि मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को नसीब नहीं हो पा ही। माहरा ने कहा कि डबल इंजन के सरकार होने के बावजूद चीन सीमा पार से 74 किलोमीटर भारत के अंदर घुस चुकी है लेकिन आज भाजपा सरकार अपनी सीमाओं की रक्षा नहीं कर पा रही।

300×600 ADS-2

भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर उन्होंने भीमराव के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि भाजपा शासनकाल में बच्चे एवं महिलाएं सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अंकिता भंडारी एवं विपिन रावत परिजनों को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट हो और आने वाले समय में भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंकने काम करें। प्रदेश अध्यक्ष किरण महारानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कार्यकाल की विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.