वाहन दुर्घटना में दो की मौत, चार घायल

सतपुली। नजीबाबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग के कुल्हाड़ बैंड पर एक वाहन दुर्घटना हो गया जिसमें एक महिला सहित दो की मौत हो गई है। घटना कुल्हाड़ी बैरगांव के बीच दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है, जब कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

वाहन में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई व दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सतपुली और गुमखाल पुलिस व एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर 18 की मदद से हंस अस्पताल पहुंचाया।

प्रभारी तहसीलदार सुधा डोभाल ने बताया कि सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर कुल्हाड़ बैरगांव के बीच ग्राम तच्छ्वाड से कोटद्वार जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। दुर्घटना में बेलमती देवी (75) पत्नी माधौ सिंह ग्राम रणस्वा (मवालस्यूं, एकेश्वर) और दलवीर सिंह की पुत्रवधू प्रीति देवी (30) पत्नी अनूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक दलबीर सिंह (54) पुत्र बलबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेस हॉस्पिटल कोटद्वार रेफर किया गया, वहीं सुरजीत सिंह (21) पुत्र राम सिंह, अॢपत (8) पुत्र अनूप और वामिका (सात माह ) पुत्री अनूप माह ग्राम तच्छ्वाड को 108 की मदद से हंस हॉस्पिटल सतपुली पहुंचाया गया जहां तीनों का उपचार चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.