After Header-1

उप राष्ट्रपति से मिले निशंक

नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अपनी पुस्तक “पेशावर के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली” की प्रथम प्रति भेंट की।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) द्वारा भारत सरकार के ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत युवा एवं सामान्य पाठकों हेतु एक नई प्रकाशन पुस्तकमाला ‘भारत @75’ की शुरुआत की गई है। “पेशावर के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली” पुस्तक इसी कड़ी का हिस्सा है ।
इस पुस्तकमाला के अंतर्गत प्रकाशित पुस्तकें भारत की गौरवमयी एवं अद्भुत यात्रा को दर्शाएँगी।
उपराष्ट्रपति महोदय ने पुस्तक की विषय-वस्तु पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निरंतर लेखकीय सक्रियता का आशीर्वाद भी दिया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.