After Header-1

कांग्रेस भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा का हरीश रावत ने किया आगाज!

रुड़की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज से 25 नवम्बर तक  चलने वाली कांग्रेस भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा  का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा व नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत सभी विधायकों, पूर्व विधायको,प्रदेश व जिले के कांग्रेस पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं के साथ उदलहेड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके व यज्ञ आहुति करके किया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यात्रा  से पूर्व आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने के लिए ही यह यात्रा आज से शुरू हो रही है,जिसमे जनता से जुड़े मुद्दे उठाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करते हुए बेरोजगारी, महंगाई, किसानों का उत्पीड़न, महिला असुरक्षा आदि मुद्दों को उठाया।उन्होंने यात्रा में शामिल हुए विधायक वीरेंद्र जाती,ममता राकेश, रवि बहादुर, अनुपमा रावत ,कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन का आभार व्यक्त करते हुए इस यात्रा को सरकार के विरुद्ध एक प्रतिवाद बताया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हरीश रावत के नेतृत्व में यह यात्रा निश्चित रूप से कांग्रेस के प्रति जनविश्वास कायम करते हुए सत्ता के नशे में सोई भाजपा सरकार की नींद खोलने का काम करेगी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भी जनता से जुड़े मुद्दे उठाए और लोगो से कांग्रेस के साथ जुड़ने की अपील की। यह यात्रा आज पहले दिन उदलहेड़ी से प्रारम्भ होकर लहबोली, मन्नखेड़ी, दहियाकी से होकर नसीरपुर में  समाप्त हुई।इस अवसर पर वीरेंद्र रावत,उमादत्त शर्मा,राजेश रस्तोगी, धीरेंद्र ,सीपी सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीगोपालनारसन, आदित्य राणा,गौरव चौधरी, सतपाल ब्रह्मचारी, कलीम खान, राजीव चौधरी,सुरेंद्र सैनी,डॉ श्याम सिंह नागियान, राव आफाक अली,किरण कौशिक,सलीम खान आदि मौजूद रहे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.