त्रिवेंद्र को राहत, धामी सरकार झुकी, पलटा अपना ही फैसला

देहरादून। एसएलपी विवाद में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को राहत मिली है।धामी सरकार ने अर्जी वापस लेने का फैसला लिया है।

गृह विभाग ने  सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार के वकील वंशजा शुक्ला को भेजे गए पत्र मे कहा है कि 26 सितम्बर 2022 को SLP वापसी के बाबत सुप्रीम कोर्ट में दी गयी अर्जी को राज्य सरकार ने जनहित में निरस्त करने का फैसला किया है।

लिहाजा इस सम्बन्द्ग में आवश्यक कार्यवाही करें। गृह विभाग में उप सचिव अखिलेश मिश्रा की।ओर से यह पत्र जारी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.