After Header-1

1249 हेड कांस्टेबल बने अपर उप निरीक्षक

300×250 ADS-1

देहरादून। उत्तराखंड  पुलिस के 1249 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक बन गए हैं। पुलिस महानिदेशक शोक कुमार ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का समाधान करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अपर उपनिरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किये गये थे।

300×600 ADS-2

अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी गयी है। अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है। नए विवेचक मिलने से विवेचना की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। साथ ही सभी कांस्टेबल कम से कम अपर उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त होंगे।

उत्तराखण्ड पुलिस की विभिन्न शाखा/इकाईयों से कुल 1249 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस पुरूष- 328, नागरिक पुलिस महिला- 32, अभिसूचना- 58, सशस्त्र पुलिस- 377, पी0ए0सी0- 422, एम0टी0- 23, आरमोरर- 07, घुड़सवार- 02) बने हैं।

विभागीय कार्यवाही के चलते 19 कर्मियों का प्रमोशन रुका है। पदोन्नति हेतु हेड कांस्टेबल पद पर दो वर्ष की सेवा की आर्हता होने के कारण 482 हेड कांस्टेबल अपर उपनिरीक्षक के पद हेतु आर्ह नहीं हो पाए, जिस कारण यह पद रिक्त रह गए हैं। शासन से शिथिलीकरण लेकर इन पदों को भी भरने के प्रयास किये जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.