बिगड़ा मौसम का मिजाज

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदला है। प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। पहाड़ों में बादल मंडराने से ठिठुरन बढ़ गई है।

पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा हो सकती है।

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में हल्के हिमपात के दो से तीन दौर हो चुके हैं। जिससे प्रदेश में दिन ब दिन ठंड में भी इजाफा हो रहा है।  जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में देर शाम आंशिक बादल छा गए।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हिमपात होने की आशंका है। शेष पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।

मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ज्यादातर शहरों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.