राज्यभा सांसद बोलीं, नक्सली भी इंसान, लोग चलाते है उनके नाम पर दुकान

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि नक्सली भी इंसान हैं, पर उनके नाम पर कुछ लोग दुकानदारी चलाते हैं।

बस्तर के अपने दो दिवसीय प्रवास पर आईं श्रीमती रंजन ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद की समस्या सुलझ रही है। बस्तर काफी शांत हो गया है, विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ रहा है।

यहां पर्यटन की काफी संभावना है। लोग पर्यटन के लिए काफी संख्या में आ रहे हैं। यह उसी बदलाव को दिखाता है। उन्होंने नक्सलवाद, राजनीति जैसे विषयों पर खुलकर बात करते हुए कहा कि वे बिहार से हैं।

उन्हें मालूम है कि नक्सली कोई अलग चीज नहीं है। वे भी इंसान हैं।बिहार में भी जामुल और जहानाबाद नक्सल प्रभावित रहा है। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि अब बस्तर काफी शांत हुआ है।

कुछ लोग नक्सलियों के नाम पर दुकानदारी चलाते हैं, तो निश्चित तौर से भय उनको होता है, जिन्होंने गलत काम किया है। सं गरिमा

Leave A Reply

Your email address will not be published.