ज्ञानवापी विवाद पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट 

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में ‘शिवलिंग’ होने के दावे के बाद उस क्षेत्र की सुरक्षा से संबंधित अंतरिम आदेश बढ़ाने के मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने ‘विशेष उल्लेख’ के दौरान अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन की गुहार स्वीकार करते हुए कहा कि इस मामले में शुक्रवार अपराह्न तीन बजे सुनवाई करेगी।

पीठ के समक्ष अधिवक्ता जैन ने संबंधित क्षेत्र की सुरक्षा संबंधी अंतरिम आदेश के 12 नवंबर को समाप्त होने की जानकारी का उल्लेख करते हुए इसे आगे बढ़ाने की अर्जी पर सुनवाई करने की गुहार लगाई।

मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा, हमें एक पीठ का गठन करना होगा। हम कल दोपहर 3 बजे सुनवाई के लिए एक पीठ गठित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.