After Header-1

राहुल गांधी ने कहा, विपक्ष को बोलने नहीं देती मोदी सरकार

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व वाली सरकार संसद में विपक्ष को बोलने नहीं देती और जनता की आवाज दबाने का काम करती हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि संसद में जब भी जनता के मुद्दे उठाए जाते हैं तो सरकार विपक्ष को बोलने नहीं देती और माइक बंद कर दिया जाता है।

उनका कहना था कि बेरोजगारी, महंगाई, चीनी घुसपैठ जैसे जो भी मुद्दा संसद में विपक्ष उठाता है माइक बंद कर दिया जाता है। उन्होंने श्री मोदी से सीधा सवाल करते हुए कहा कि जनता की आवाज को इस तरह से दबाने का प्रयास अहंकार है और अहंकार को जनता जरूर तोड़ेगी इसलिए श्री मोदी को जनता की आवाज सुन लेनी चाहिए।

श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा ‘‘ चीन – माइक आफ, महंगाई – माइक आफ, नोटबन्दी – माइक आफ, अग्निपथ – माइक आफ बेरोजगारी – माइक आफ। ऐसी कर दी है हमारी संसद की हालत। प्रधानमंत्री जी, ध्यान से सुन लो आप जनता की आवाज दबा नहीं सकते, इसकी गूंज आपके अहंकार को तोड़ेगी’

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.