After Header-1

मोदी के तमिलनाडु आगमन के मद्देनजर हाई अलर्ट

डिंडिगुल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु में डिंडिगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (जीआरआई) के 36वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए आगमन को देखते हुए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री शुक्रवार को दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर मदुरई हवाई अड्डे पर उतरेंगे और इसके बाद हेलीकॉप्टर में बैठ जीआरआई जायेंगे। इस दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और राज्यपाल आर एन रवि भी हिस्सा लेंगे। समारोह में 2018-19 और 2019-20 बैच के 2300 से अधिक छात्रों को डिग्री दी जायेगी।

इसके बाद प्रधानमंत्री मदुरई वापस आयेंगे और यहां से शाम छह बजे के आसपास नयी दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री सहित अति विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी के मद्देनजर डिंडिगुल के जिलाधिकारी एस विसाकन ने कुठ इलाकों को संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया है।

इन इलाकों में गुरूवार सुबह 10 बजे से ही ड्रोन या किसी मानवरहित विमान को उड़ाने की अनुमति समाप्त कर दी गयी है। मदुरै के पुलिस आयुक्त टी सेनथिल कुमार ने कहा कि मदुरै एयरपोर्ट को तीन स्तरीय सुरक्षा के दायरे में रखा जायेगा और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।

आस पास के ग्रामीणों से हवा में कोई भी पटाखा न फोडें और ऐसा कुछ न जलाएं जिससे हवा में धुंआ हो। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध को घूमते देखने पर तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित करने के भी निर्देश जारी किये हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य की श्रीलंका से दूरी बहुत कम होने के कारण भारतीय नौसना से जुड़े सुरक्षा बलों को पूरीमुस्तैदी से नजर रखने को कहा गया है। पूरी तटरेखा में 20 से भी अधिक लैडिंग पाँइट पर भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के जवान सर्तक नजर बनाये रखेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.