After Header-1

इमोशनल हुयी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुंबई छोड़ने पर इमोशनल हो गयी हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ विदेश में रहती हैं।प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में अपना वक्त बिता रही थी। मुंबई छोड़ते वक्त प्रियंका काफी इमोशनल नजर आईं, जिसका एक वीडियो प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वीडियो में उन्होंने अपनी मुंबई की जर्नी की एक झलक दिखाई है, जिसमें वह काफी इमोशनल भी नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘‘मुंबई का सफर पूरा हुआ,घर की बात ही अलग होती है।

सच में घर वापस लौटने से बढ़कर कोई एहसास नहीं होता, इन पिछले कुछ दिनों में, मुझे जो प्यार और सपोर्ट मिला है, उससे मैं बहुत इंप्रेस हूं। मैं ईमानदारी से कह सकती हूं कि यदि आप सभी मेरी टीम के लिए नहीं होते, तो मुझे नहीं पता कि मैं कहां होती।’’

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.