चंद्र ग्रहण के कारण नहीं लगेगा गर्जिया धाम में मेला

नैनीताल। रामनगर स्थित प्रसिद्ध गर्जिया धाम गंगा स्रान के मौके पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद रहेगा। चंद्र ग्रहण के चलते मंदिर तथा मेले को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। नैनीताल पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गयी है।

पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि गंगा स्रान के मौके पर गर्जिया धाम में लगने वाला मेला तथा मंदिर दर्शन चंद्र ग्रहण के चलते इस बार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मंदिर समिति, जिला तथा पुलिस प्रशासन के साथ ही दुकानदारों की आपसी सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया है।

इसलिए श्रद्धालु 07 तथा 08 नवम्बर को होने वाले गंगा स्रान के साथ ही गर्जिया मंदिर का दर्शन इस मौके पर लगने वाले मेले और स्रान का आनंद नहीं ले पायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.