प्रदूषण के कारण कक्षा एक से आठ तक सभी स्कूल बंद

नोएडा। बढ़ रहे प्रदूषण के कारण कक्षा एक से आठ तक के सरकारी व सभी निजी स्कूलों में आठ नवम्बर तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने गुरुवार देर रात जारी किए।

धर्मवीर सिंह ने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक तथा 8 से 12 तक यथासंभव ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्कूलों में आउटडोर गतिविधियां भी स्थगित रखने के आदेश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.