ट्रेन से कटकर रेस्टोरेंट कर्मी की मौत

काशीपुर । ट्रेन की चपेट में आने से एक रेस्टोरेंट कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रानीखेत के ग्राम अमोली निवासी गोपाल भगत (40) मानपुर में पर्वतीय कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। बीती शाम रामनगर रोड पर एक होटल के सामने रेलवे क्राङ्क्षसग के पास गोपाल भगत अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.