वेदांत का नहीं मिला सुराग

देहरादून । एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी 14 वर्षीय किशोर वेदांत का पता नहीं चल पाया है ।

वेदांत के एकाएक लापता होने की सूचना से उसके परिवार और मुहल्ले में दहशत का माहौल है,हालांकि इस संबंध में स्थानीय पटेल नगर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है।

इस संबंध में इस संवाददाता ने पुलिस से बातचीत की। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया के वेदांत के परिजनों की ओर से थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है । पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले पर नजर रखे हुए है ।

उल्लेखनीय है कि वेदांत पिछले 14 अक्टूबर से लापता है । वहीं वेदांत के परिजनों की ओर से दो मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं । एक नंबर नारायण 9536370881 एवं दूसरा अभय 8433072885 का है। वेदांत के बारे में इन नंबरों पर सूचना दी जा सकती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.