After Header-1

कुंडा फायरिंग मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सीबीआई जांच की मांग

नैनीताल ।  उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के काशीपुर के कुंडा में उत्तर प्रदेश पुलिस की दबिश के दौरान हुई महिला की मौत का मामला उच्च न्यायालय पहुंच गया है। मृतका के पति गुरताज सिंह की ओर से मामले को चुनौती दी गई है और मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई है।

इस प्रकरण में आगामी सात नवंबर को सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि विगत 12 अक्टूबर को घटना के दिन उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा थाना पुलिस के 10-12 जवान बिना नंबर प्लेट के दो वाहनों में आए और उसके घर में घुसने का प्रयास करने लगे।

उन्होंने अपराधी की बात कह कर घर की तलाशी लेने को कहा। जब उसने इसका विरोध किया और कुंडा पुलिस को सूचना नहीं देने की बात कही तो वह भड़क गए और उन्होंने गोली चला दी। गोली लगने से याचिकाकर्ता की पत्नी गुरप्रीत कौर घायल हो गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि उसने इस मामले की शिकायत तत्काल कुंडा पुलिस में दर्ज कराई है। याचिकाकर्ता की ओर से आगे कहा गया कि चार आरोपियों को परिजनों और लोगों ने पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपियों की एक पिस्तौल उनके घर में गिर गई।

याचिकाकर्ता की ओर से यह भी कहा गया कि आरोपी पुलिस कर्मियों की ओर से अपने को बचाने के लिए थाना ठाकुरद्वारा में कई धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया है कि यह जघन्य से जघन्यतम घटना है। इसलिए इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए। इस मामले में आगामी सात नवंबर को सुनवाई होगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.