After Header-1

श्रीलंका: राजपक्षे की पत्नी को धमकी देने के आरोप में नाई गिरफ्तार

कोलंबो।श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे की पत्नी अयोमा राजपक्षे से जबरन धन वसूली करने की कोशिश के आरोप में एक नाई को गिरफ्तार किया गया है।

अखबार के अनुसार, आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने 37 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिसने पूर्व प्रथम महिला से कई बार धन उगाही करने की कोशिश की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रीमती अयोमा राजपक्षे को संदिग्ध व्यक्ति ने फोन किया और 10 लाख रुपये की मांग की।

रिपोर्ट में उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कहा गया है कि वह कोलोनावा के सलामुल्ला का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार होने से पहले उस व्यक्ति ने श्रीमती राजपक्षे को पहले दिन 19 बार, दूसरे दिन आठ बार और तीसरे दिन तीन बार फोन किया।

श्रीलंका में श्री राजपक्षे की आर्थिक नीतियों के खिलाफ हुए व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद श्री राजपक्षे और उनकी पत्नी नौ जुलाई को देश छोड़कर भाग गए थे। मालदीव, सिंगापुर और थाईलैंड में हफ्तों रहने के बाद दंपति इस महीने की शुरुआत में वापस श्रीलंका लौटे हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.